बरेली। चीनी मांझा लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है। शनिवार सुबह फिर किला क्षेत्र का एक युवक चौपुला पुल पर चीनी मांझा का शिकार हो गया।
कुंवरपुर मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय उदित नारायण शुक्रवार सुबह जन्माष्टमी पर सजावट का सामान खरीदने चौपुला ओवरब्रिज से चौकी चौराहे की तरफ जा रहे थे। उसी वक्त उनकी मोटर साइकिल पर चीनी मांझा गिर गया। मांझे से उदित की नाक, आंख, चेहरे पर कई अन्य जगह कट के निशान लग गए। वह बाइक समेत पुल पर ही गिर गए। राहगीरों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उनके चेहरे और नाक पर डॉक्टर ने 10 टांके लगाए हैं। ब्यूरो