भमोरा। उप डाकघर आई किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को रेलवे स्टेशन के पास से खोजकर गिरफ्तार किया है, जबकि आरोपी का साथ देने के आरोप में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। युवक किशोरी को लेकर जयपुर लेकर जा रहा था, लेकिन उसके पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि तीन दिसंबर को उसकी नाबालिग पुत्री अपनी भाभी के साथ भमोरा स्थित उप डाकघर पर आधार संशोधन कराने आई हुई थी। शाम तक घर न पहुंचने पर पुत्री को तलाश किया तो पता चला की दूसरे समुदाय का युवक शोहिल पुत्री को ले गया है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मकरंदपुर रेलवे फाटक के पास से आरोपी को किशोरी के साथ पकड़ लिया। आरोपी युवक ने बताया कि वह ट्रेन से जयपुर भागने के लिए स्टेशन जा रहे थे। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद