भंडसर/हाफिजगंज। मछली पकड़ने गए युवक की रविवार को नदी में डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार थाना हाफिजगंज के गांव भंडसर निवासी स्व. छेदालाल का 28 वर्षीय पुत्र मुकेश गांव के पास कांडू नदी में मछली पकड़ने गया था, जहां वह गहरे पानी में चला गया। इससे वह नदी में डूब गया। वहां पर खड़े लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। कुछ देर बाद परिजन और पुलिस कर्मी भी पहुंचे। युवक को जब तक नदी से निकाला गया तब तक उसकी जान जा चुकी थी। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद