आंवला। स्नान करने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गांव धन्नावाली गौटिया निवासी हरीश कुमार (25) के रूप में की गई है।
ग्रामीणों के अनुसार युवक अविवाहित व एक हाथ से दिव्यांग था। रविवार दोपहर वे गांव के समीप बहने वाले अली अरिल नदी में स्नान करने गया था। पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और बहाव भी तेज थे। युवक स्नान के दौरान गहराई में चला गया। सूचना पर ग्रामीणों ने युवक की तलाश की। सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करती रही। अब सोमवार सुबह नदी में युवक की लाश तैरते हुए दिखी तो ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला गया। संवाद