फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झुमका चौराहे पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 18 Apr 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। झुमका चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया ठकुराइन निवासी चंद्रपाल सिंह (55) की मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सुधीर पाल सिंह ने बताया कि उनके पिता को गैस सिलिंडर डिलीवरी देने वाले व्यक्ति ने झुमका चौराहा पर बुलाया था। पिता बाइक पर सिलिंडर बंधकर झुमका चौराहा पर गए। वहां खड़े थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया। ट्रक को कब्जे में लिया है। चंद्रपाल की मौत से उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी बेहाल हैं। वह खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी चार संतान हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें