फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क पार कर रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

Wed, 20 Dec 2023 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। नैनीताल हाईवे पर सड़क पार कर रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद युवक पहियों में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव उड़ला जागीर निवासी सलीम खान (35 वर्ष) अपने भांजे साजिद के साथ बहेड़ी स्थित ससुराल आए थे। मंगलवार को वह बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे। बिलवा कृषि फार्म के सामने उन्होंने साजिद से बाइक को गांव के सामने मौजूद कट से घुमाकर लाने के लिए कहा। बाइक से उतरकर वह पैदल सड़क पार कर रहे थे।
इसी दौरान रांग साइड से आए रेता बजरी भरे ट्रक ने सलीम को चपेट में ले लिया। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि सलीम पहियों में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। मौका पाकर चालक और हेल्पर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

साजिद की सूचना पर उड़ला जागीर से परिजन भी पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के वाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें