फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मोहनपुर रामनगर में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के मोहनपुर रामनगर निवासी 25 वर्षीय प्रेमपाल का पत्नी से विवाद हो गया। उसने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिथरी थाने के ही एक अन्य युवक ने मां की डांट से नाराज होकर जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रेमपाल की मौत के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रेमपाल के पिता नेकपाल ने बताया कि चार दिन पहले प्रेमपाल का उसकी पत्नी दीपाली से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। प्रेमपाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन लोगों को जानकारी हुई। तब से अस्पताल में इलाज करा रहे थे। सोमवार आधी रात के बाद उसकी मौत हो गई। नेकपाल ने बताया कि आठ साल पहले प्रेमपाल ने शहर के केलाबाग निवासी दीपाली से प्रेम विवाह किया था। दोनों की जाति अलग थी। इसे लेकर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था।
विज्ञापन

प्रेमपाल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था और टेंपो चलाकर परिवार पालता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ही पदारथपुर निवासी नसीम खां (20) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार दोपहर डॉक्टरों ने उसका परीक्षण किया तो पता लगा कि उसने विषाक्त पदार्थ खा रखा है। मां सकीना ने बताया कि नसीम चार महीने से काम पर नहीं जा रहा था। कल थोड़ा डांटने और डंडे से पीटने पर उसने कुछ पी लिया। इससे हालत बिगड़ गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें