फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मां से कहासुनी के बाद युवक ने की आत्महत्या

Sun, 19 Apr 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। गांव सिठोरा निवासी टेकचंद के बेटे विक्रम (17) में शुक्रवार शाम मां से कहासुनी से बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। टेकचंद ने बताया कि उनका बेटा गन्ना बोवाई करके शाम को घर लौटा था। वह शराब के नशे में था। इसपर विक्रम और उनकी माता संगीता देवी के बीच कहासुनी हो गई। आशंका है कि इससे उत्तेजित हुए विक्रम ने गांव के बाहर राममूर्ति लाल के खेत में खड़े आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब शव देखा गया तो ग्राम प्रधान और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर गई पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। टेकचंद गाजियाबाद में मजदूरी करते हैं। विक्रम की मौत से उनके दो भाई और मां बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें