फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शंखा नदी पुल के पास महिला का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। हाईवे शंखा नदी के पुल के पास से एक 55 वर्षीय महिला का शव मंगलवार शाम चार बजे पुलिस को मिला है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। महिला के शव के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार के मुताबिक राहगीरों द्वारा सूचना मिली कि शंखा पुल के नीचे नदी में एक अज्ञात महिला का शव बहता हुआ आया है। सूचना पर पहुंचकर महिला के शव को नदी से निकलवाया गया। अज्ञात महिला की उम्र करीब 55 वर्ष है। देखने से शव तीन-चार दिन शव पुराना प्रतीत होता है। महिला के शव को आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें