फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घरेलू कलह में फंदा लगाकर महिला ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। जसाई नागर गांव में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जसाई नागर में कमलेश (30 वर्ष) पत्नी घनश्याम ने घर में दोपहर 3:30 बजे के करीब फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि घनश्याम मजदूरी करता है और वह शराब पीने का आदी है। पत्नी शराब पीने को मना करती थी। इसी बात को लेकर उनमें आए दिन कलह होता रहता था। कमलेश को एक पुत्र और एक पुत्री है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें