फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडी में हर दुकान की छत पर रखा जाएगा पानी का टैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेलापीर मंडी में अब हर दुकान के ऊपर पानी का टैंक रखा जाएगा। आग लगने की दशा में यहां से पानी लिया जा सकेगा। साथ ही पानी की नई पाइप लाइनें भी बिछाई जाएंगी। इसके लिए शासन से मंडी समिति को 40 लाख रुपये दिए हैं। डेलापीर मंडी में पिछले साल सितंबर माह में लगी आग ने 28 दुकानों को जद में लिया था। आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

इस दौरान सामने आया कि अगर वहां पर लगे हाइड्रेंट काम कर रहे होते, तो आग पर जल्द काबू पाया जा सकता था।
इसके बाद मंडी प्रशासन ने यहां पर नई पानी की पाइप लाइन बिछाने, प्रत्येक दुकान के ऊपर एक हजार लीटर की पानी की टंकी रखने का प्रस्ताव बनाकर भेजा। इसके अलावा छह हाइड्रेंट भी लगाए जाने हैं।
पाइप लाइन बिछाने और टंकियां रखने के लिए बजट मिल गया है। मंडी सचिव संतोष यादव ने बताया कि इसी माह टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जल्द काम शुरू कराने की तैयारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें