फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरात से लौट रहे दुल्हन के परिजनों की कार को वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत, सात घायल

Wed, 11 Feb 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
- शाही-शेरगढ़ मार्ग पर गांव डेलपुर में हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की अज्ञात वाहन और चालक की तलाश
विज्ञापन


शेरगढ़। कस्बे के बरात घर से मंगलवार को जा रहे दुल्हन के परिजनों की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा शाही-शेरगढ़ मार्ग पर गांव डेलपुर के आंबेडकर पार्क के पास सुबह 7:00 बजे हुआ। इससे कार चालक (20) की मौत हो गई। कार सवार छह महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर गई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के गांव नगरिया सोबरनी निवासी कन्हई लाल की बेटी अंशु की बरात सोमवार देर शाम उत्तराखंड के रुद्रपुर से आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम शेरगढ़ स्थित एक बरात घर में हुआ। मंगलवार की सुबह विदाई के बाद सब बराती घर को लौट रहे थे। इसी बीच उधमसिंह नगर वरा निवासी कन्हई लाल के मौसेरे भाई रमेश कश्यप का बेटा राजकुमार अपने चाचा की कार से नगरिया सोबरनी जा रहा था।
विज्ञापन

कार में दुल्हन की चाची पूनम, कार चालक का चचेरा भाई राजेश, दुल्हन की बुआ मिलक के सैविया निवासी माया देवी और केसरपुर निवासी ब्यूटीशियन प्रवेश कुमारी के अलावा दो लड़कियां सवार थीं। शाही-शेरगढ़ मार्ग पर डेलपुर गांव के आंबेडकर पार्क की पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने कार को सामने से टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने कार चालक राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत गंभीर है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार हो रहा है। अज्ञात वाहन को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें