फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डंपर की टक्कर से घायल साइकिल सवार शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से घायल निजी विद्यालय के शिक्षक की उपचार के दौरान 19 दिन बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति विहार निवासी पंकज पाल ने बताया कि उनके पिता वीरेंद्र सिंह पाल इज्जतनगर क्षेत्र के विशाल कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। 30 मई को कॉलेज से घर लौटते समय रोड नंबर चार पर तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डंपर चालक को पकड़ लिया। वीरेंद्र पाल को अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वीरेंद्र की मौत के बाद से उनकी पत्नी विमला व दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें