फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टॉपर छात्राओं को बांटी पांच-पांच हजार की धनराशि

Mon, 23 Feb 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। महिला कल्याण विभाग की ओर से रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में 15 विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किया गया। इसके अलावा बीते वर्ष की 10वीं व 12वीं के टॉपर छात्राओं को पांच-पांच हजार की धनराशि दी गई। विभाग की ओर संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत कक्षा 9वीं व इससे ऊपर की कक्षा में अध्ययनरत कुल 15 बच्चों को लैपटॉप वितरित किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कक्षा 10 व कक्षा 12 की दस-दस मेधावी छात्राओं को 5000-5000 की धनराशि के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा, महापौर उमेश गौतम, विधायक डॉ. एमपी आर्य, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय व जिलाधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें