फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोचिंग जा रही छात्रा से शोहदों ने की छेड़खानी

Sun, 10 May 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग पढ़ने के लिए शनिवार शाम साइकिल से जा रही छात्रा को बाइक सवार दूसरे समुदाय के दो युवकों ने छेड़खानी की। रुमाल में नशीली दवा लगाकर सुंघा दी, जिससे किशोरी बेहोश हो गई। इस बीच छात्रा का शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे किसानों ने मौके पर आकर दो आरोपियों को पकड़ लिया। उनके दो साथी भाग गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी नगर के इंटर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा है। वह शनिवार शाम 4:00 बजे कोचिंग पढ़ने के लिए साइकिल से नवाबगंज जा रही थी। बिजौरिया रेलवे स्टेशन के पास बाइक सवार दूसरे समुदाय के दो युवकों ने छेड़खानी की। छात्रा ने शोर मचाया और विरोध किया तो शोहदों ने रुमाल पर नशीली दवा लगाकर सुंघा दी, जिससे छात्रा बेहोश हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे किसानों ने मौके से दो आरोपियों को पकड़ लिया। उनके दो साथी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें