फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेढ़ साल पूर्व तोड़े गए सार्वजनिक शौचालय की हुई स्थलीय जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। गत डेढ़ साल पूर्व बरेली अड्डे पर बने शौचालय को नगर पंचायत द्वारा ध्वस्त करने की स्थलीय जांच शनिवार को एसडीएम विदुषी सिंह ने की। उन्होंने मौके पर मौजूद आमजनों के बयान दर्ज किए, जिन्होंने बताया कि यहां सार्वजनिक शौचालय था, जिसे तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार फरवरी 2024 में नगर पंचायत अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी की गैर-मौजूदगी में लोहे की दुकाने रखवाने के उद्देश्य से बरेली अड्डे पर थाने के समीप डेढ़ दशक से बने सार्वजनिक शौचालय को गिरवा दिया था। इस मामले में डीएम से शिकायत की गई थी। तत्कालीन डीएम ने गंभीरता से लेकर जांच बैठा दी थी, तब से अब तक कई अफसर जांच करने आए और मामले को ठंडे बस्ते में डालते रहे। अब डेढ़ साल बाद डीएम अविनाश कुमार ने फिर उक्त फाइल देखकर जांच के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में एसडीएम आंवला ने स्थलीय जांच कर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें