फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्यमंत्री आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज (बरेली)। थाना क्षेत्र में गूला फाटक के पास रविवार सुबह बरेली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर मुख्यमंत्री आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी अंकुर कुमार का क्षतविक्षत शव पड़ा मिला। शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई। अंकुर मूल रूप से मुजफ्फरनगर के निवासी और 47 बटालियन एच दल पीएसी गाजियाबाद के आरक्षी थे।
विज्ञापन

सुबह साढे छह बजे स्थानीय लोग खेतों की ओर निकले तो रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत अवस्था में शव पड़ा देखा। तब मीरगंज थाना पुलिस और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सील किया। शव के पास एक मोबाइल पड़ा था। पुलिस ने देखा तो मोबाइल लॉक किया हुआ था। थोड़ी देर बाद उस पर कॉल आई तो शव की पहचान अंकुर कुमार (23) के रूप में हो सकी। पता लगा कि वह मुजफ्फरनगर के थाना सिखेड़ा के गांव मनोरा के निवासी थे। वह 47 बटालियन एच दल पीएसी गाजियाबाद के आरक्षी थे और कुछ समय से मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात थे।
अविवाहित थे अंकुर, परिवार ने पहचाना शव
- पिता राकेश कुमार और भाई अंजू कुमार मुजफ्फरनगर से मीरगंज थाना पहुंचे और शव अपने बेटे का बताकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की।अंकुर की शादी नहीं हुई थी। अंकुर यहां कैसे आए और ट्रैक पर किस तरह से कटकर उनकी मौत हुई, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि अंकुर अगर अवकाश लेकर घर जा रहे थे तो भी वह ट्रेन से कैसे गिरे और कट गए। मुख्यमंत्री आवास के सुरक्षाकर्मी से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस के अलावा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

-
पीएसी के आरक्षी अंकुर कुमार का शव मीरगंज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। प्राथमिक तौर पर इसे हादसा ही माना जा रहा है। परिवार को सूचना दी गई है, विधिक कार्रवाई की जा रही है। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें