हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को ले जाने के मामले में एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक कस्बा की रहने वाली विधवा महिला ने बताया कि उसके पुत्र बाहर रहते हैं। घर पर वह अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ रहती हैं। छह अगस्त को वह कस्बे में एक धार्मिक जुलूस में गई थी। वापस लौटी तो उसकी बेटी घर में नहीं थी। जानकारी करने पर पता कि अफसर खां अपने साथियों की मदद से उसकी बेटी को ले गया। अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक अफसर खां निवासी मुड़िया अहमद नगर थाना इज्जतनगर, मच्छन खां, नहीम खां, नसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद