फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ईडब्ल्यूएस क्वार्टर्स का निरीक्षण कर 10 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

Thu, 01 Oct 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में बुधवार को ईडब्ल्यूएस क्वार्टर्स के संबंध में गठित कमेटी की बैठक अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ईडब्ल्यूएस क्वार्टर्स की आवंटन के समय की स्थिति और वर्तमान स्थिति का मिलान किया जाएगा। इसके लिए मौके का निरीक्षण कराकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान यह देखा जाएगा कि वर्तमान में कितने मूल आवंटी रह रहे हैं और कितने मूल आवंटियों के वारिस काबिज हैं। जिन लोगों की पूर्ण धनराशि जमा हो चुकी है, उनका ब्योरा जुटाया जाएगा। यह देखा जाएगा कि कितनों ने मूल आवंटन के अनुसार निर्माण किया है और कितनों ने कितना अवैध निर्माण किया है। साथ ही, आवंटियों और कब्जाधारियों की श्रेणियों का भी निर्धारण होगा।
स्थल निरीक्षण कराकर रिपोर्ट आगामी 10 दिन के भीतर कमेटी के प्रत्येक सदस्य को उपलब्ध कराई जाएगी तथा अगली बैठक की सूचना दी जाएगी। बैठक में उपनगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी, पार्षद सर्वेश रस्तोगी, गौरव सक्सेना, सतीश चंद्र कश्यप, शशि सक्सेना, नीरज और छंगामल मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें