फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूधिये को पीटने और फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। भोलापुर में दूधिया राकेश और रवि प्रकाश को घेर कर मारने-पीटने और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पीड़ितों की तहरीर पर बृहस्पतिवार को गांव के ही गप्पू, सतीश, कृष्ण पाल, संजीव, महेंद्र यादव, सौरभ, मोरपाल यादव, अमित, शेर सिंह, गौतम, सुरेंद्र यादव, करन सिंह समेत 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव भोलापुर निवासी दूधिया राकेश को मंगलवार को और दूधिया रविप्रकाश को बुधवार को रास्ते में घेर कर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराकर जांच करने के बाद इनकी तहरीर पर करीब 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जांच-पड़ताल के दौरान कारतूस के खोखा बरामद नहीं हुए है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि जांच के बाद दोनों पीड़ित दूधिया की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें