फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अमीन से मारपीट के आरोप में दंपती और बेटियों के विरुद्ध रिपोर्ट

Mon, 22 Sep 2025 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संग्रह अमीन विनीत कुमार सिंह से मारपीट और सरकारी कागज फाड़ने के आरोप में मानपुर गांव निवासी डालचंद्र और उसके परिवार के विरुद्ध बिथरी चैनपुर थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। डालचंद्र पर 2.21 लाख रुपये की बकायेदारी है।
विज्ञापन

संग्रह अमीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पारिवारिक न्यायालय से 24 जुलाई को पारित आदेश के क्रम में डालचंद्र से 2.21 लाख रुपये वसूली के निर्देश हैं। इसकी वसूली के लिए 27 अगस्त को आरसी जारी हुई थी। 29 अगस्त को आरसी प्रपत्र तामील कराया गया। आरसी की निश्चित अवधि बीतने के बाद डालचंद्र ने अदायगी नहीं की। इस पर उसके विरुद्ध चल संपत्ति कुर्क करने का आदेश हुआ है। उसे तामील कराने वह 18 सितंबर को सुबह 10 बजे उसके घर गए तो डालचंद्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी थी। उसकी दूसरी पत्नी और बेटियों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। कुर्की प्रपत्र भी छीनकर फाड़ दिया। दोबारा गांव आने पर जान से मार देने की धमकी दी। सूचना पर एसडीएम सदर ने बिथरी चैनपुर के इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा था, लेकिन तब तक डालचंद्र मौके से भाग गया था। अमीन ने इस मामले में डालचंद्र, उसकी दूसरी पत्नी व बेटियों का नामजद किया है।

वर्जन
बकाया रुपये जमा करने की बात पर डालचंद्र और उसके परिवार वाले अमीन से उलझ गए थे और सरकारी कागज छीनकर फाड़ दिया था। आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। शनिवार को उसने बहनोई को तहसील भेजकर 1.20 लाख रुपये जमा भी कराया है। - प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें