फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैंक कर्मी को पीटने पर एक नामजद और पांच अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के कैशियर छत्रपाल सिंह को सड़क पर घेरकर पीटने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट की घटना सोमवार शाम को सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जब वह बैंक के काम के लिए बैंक से दुकान पर बाइक से जा रहे थे कि बरेली अड्डे पर गांधी मेडिकल के सामने तीन बाइक सवार अज्ञात लोगों ने उनका पीछा किया और फिर मारपीट शुरू कर दी। इस बीच आरोपी भाग गए। इसमें घटना में प्रयुक्त बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरा व्यक्ति रास्ते से भाग गया। पुलिस ने सीसी कैमरा चेक किया तो पता चला कि हमलावरों ने पहले से ही बैंक कर्मचारी को पीटने की प्लानिंग की थी, जिसमें वह लोग दोपहर में एक कार से हथियारों से लैस होकर बरेली अड्डे पर देखे गए।

बैंक कर्मी की शिकायत पर शीशगढ़ पुलिस ने सात अलग-अलग धाराओं में पांच अज्ञात और एक युवक विजय सिंह निवासी पहाड़पुर थाना शेरगढ़ को पकड़ लिया, जिसे मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत पर हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। हमलावरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें