फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोर्ट रूम में अधिवक्ता को पीटने के आरोपी बाबू समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसीजे जूनियर डिवीजन कक्ष संख्या तीन के कार्यालय में बाबू संजय कुमार और अधिवक्ता हरीश आजाद के बीच मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अधिवक्ता ने बाबू को नामजद करते हुए चार और बाबू ने अधिवक्ता को नामजद करते हुए कुल सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। दोनों ओर से मामला दर्ज होने के बाद बार और बेंच भी विवाद सुलझाने के लिए सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना निवासी अधिवक्ता हरीश आजाद का कहना है कि शुक्रवार दोपहर वह एसीजे जूनियर डिवीजन कक्ष संख्या तीन के कार्यालय में एक मामले की पत्रावली देखने गए थे। यह पत्रावली काफी समय से मिल नहीं रही। यहां कार्यालय के बाबू समेत तीन अन्य लोगों ने उन पर हमला कर लिया। गिराकर पीटा और जातिसूचक शब्द कहे। इस दौरान अधिवक्ता उमंग रावत, अनूप सक्सेना, अंकित गुप्ता और आदित्य सक्सेना ने उनको किसी तरह से बचाया।
इधर, बाबू संजय कुमार का कहना है कि वह अपने सहयोगी रजत कुमार के साथ काम निपटा रहा था। अधिवक्ता हरीश आजाद छह अन्य लोगों के साथ अनधिकृत रूप से कार्यालय में घुस आए और पत्रावलियों का मुआयना करने लगे। विरोध करने पर दरवाजा अंदर से बंद करने के बाद जान से मारने की नीयत से गला दबाया, उन्होंने सरकारी काम में बाधा डाली और पत्रावलियां लूट ले गए। बीच-बचाव करने पर रजत को भी पीटा। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन



-
बाबू ने किया नियमों का उल्लंघन, न्यायिक अधिकारियों को नहीं दी जानकारी
बरेली बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडेय का कहना है कि कोर्ट कक्ष में हत्या की कोशिश और लूटपाट जैसी घटना की झूठी कहानी गढ़ी गई है। नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले बाबू को जिला जज समेत उच्च न्यायिक अधिकारियों को जानकारी देनी चाहिए थी। न्यायिक अधिकारियों को जानकारी दिए बिना अधिवक्ता के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। यह नियमानुसार नहीं है। बार इसका खुलकर विरोध करेगा।



-
दिन भर रही गहमा-गहमी, कोर्ट परिसर में घूमे अध्यक्ष व सचिव
बरेली। दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शनिवार को कोर्ट परिसर में दिन भर गहमा-गहमी रही। बार अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पांडेय अन्य पदाधिकारियों के साथ कोर्ट परिसर में घूमे। प्रतिनिधि मंडल ने जिला जज से मुलाकात की। सचिव ने बताया कि कई अदालतों में बाबू कुर्सी तोड़ते हैं और बाहरी लोगों से काम कराते हैं। बार पहले से इसका विरोध कर रहा है। शनिवार को ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया। उन्होंने बताया कि अदालतों में बाहरी लोगों के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई होगी। संवाद
-
कोर्ट या कार्यालय में बाहरी व्यक्ति काम करते मिला तो होगी कार्रवाई

बरेली। कोर्ट और न्यायिक अधिकारियों के कार्यालयों में बाहरी व्यक्तियों से काम लिए जाने के आरोप के बीच शनिवार को जिला जज सुधीर कुमार ने आदेश जारी किया है कि अगर किसी भी कोर्ट या न्यायिक अधिकारी के कार्यालय में कोई बाहरी व्यक्ति काम करता पाया गया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जो शासकीय कर्मचारी बाहरी व्यक्ति से काम लेता पाया गया उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
जिला जज ने नोडल सुरक्षा अधिकारी सुरक्षा को निर्देशित किया है कि वह सुनिश्चित करें कोर्ट और कार्यालय परिसर में पहचान पत्र धारक अधिकृत कर्मचारी ही प्रवेश करें। शुक्रवार को अधिवक्ता हरीश आजाद और एसीजे जूनियर डिवीजन तृतीय के कार्यालय में बाबू के बीच मारपीट के बाद कोर्ट में बाहरी व्यक्तियों के काम करने का मामला गरमाया हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें