फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उर्स में सिर तन से जुदा का नारा लगाने वाले 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आला हजरत उर्स के दौरान सिर तन से जुदा नारा लगाकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले समूह के 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वायरल वीडियो के जरिये नारे लगाने वालों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली की कुतुबखाना चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि उर्स के दौरान शहर में जायरीन की भीड़ के बीच वह शाम 7:30 बजे के आसपास नावल्टी चौराहा के पास से गुजर रहे थे। यहां एक समूह में शामिल 20 अज्ञात लोग गुस्ताखे नबी की एक ही सजा सिर तन से जुदा-सिर तन से जुदा का नारा लगाते हुए जा रहे थे।
इस कारण एक समुदाय में रोष फैल गया। माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा। कुछ संभ्रांत लोगों ने किसी तरह सभी को समझा बुझा कर शांत करा दिया। किसी ने नारे लगाने वाले समूह का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। समूह में शामिल लोगों ने जानबूझकर धार्मिक उन्माद और दो समुदायों के बीच कटुता पैदा करने की कोशिश की।
विज्ञापन

वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। नारे लगाने वाले लोग उर्स में शामिल होने आने वाले जायरीन प्रतीत हो रहे हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली अमित पांडेय ने बताया कि आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें