फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला से झोलाछाप ने क्लीनिक में की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। शादी से लौट रही महिला को अपने क्लीनिक में खींचकर झोलाछाप ने अश्लील हरकतें कीं। शिकायत पर पुलिस ने ध्यान न दिया तो शुक्रवार सुबह संगठनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने झोलाछाप समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला दो समुदाय का होने की वजह से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात डेढ़ बजे महिला बरातघर से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में झोलाछाप शाकिब खां ने उसे अपने क्लीनिक में खींचकर शटर बंद कर लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। वहां पहले से मौजूद मोहम्मद शाह व एक अन्य आरोपी ने भी महिला का मुंह बंद कर उसके साथ छेड़खानी कीं। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपियों के चंगुल से महिला को छुड़वाया। इस दौरान आरोपियों ने महिला की पिटाई की। उसे छुड़ाने गए उसके देवर, अन्य लोगों से भी मारपीट की। आरोप है कि रात में पुलिस ने महिला की तहरीर लेकर रख ली। संवाद
-

शिकायत करने पर पुलिस ने थाने पर बैठाया

सुबह संगठन कार्यकर्ताओं ने पीड़ित पक्ष के साथ जाकर अधिकारियों से शिकायत की। दरअसल महिला के परिजनों ने बताया कि वे रात में थाने पहुंचे तो उनकी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने उल्टे उनके ही पक्ष के दो युवकों को मारपीट करने का आरोप लगाकर थाने में बैठा लिया। संगठन कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया तो कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें