फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गली में खड़ी निजी एंबुलेंस में आग, मची अफरा-तफरी

Mon, 02 Feb 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
सपाइयों ने मनाई रविदास जयंती। फोटो संबाद
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे के मोहल्ला नहर कोठी की एक गली में खड़ी निजी एंबुलेंस में अचानक से आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें उठने से मकान भी चपेट में आ गया। इससे गली में अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि एंबुलेंस में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर में ब्लास्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला नहर कोठी निवासी शानू गुप्ता निजी एंबुलेंस संचालित कराते हैं। एंबुलेंस मकान के सामने ही खड़ी रहती है। रविवार को दोपहर के समय संदिग्ध हालात में एंबुलेंस में आग लग गई।
लपटों की चपेट में आने से मकान का आगे का हिस्सा भी जलने लगा। मोहल्ले वालों का कहना है कि उन्होंने धमाके की आवाज भी सुनी। एंबुलेंस में रखा ऑक्सीजन सिलिंडर फटने की आशंका से लोग मकानों से निकलकर भागने लगे। गली में भगदड़ जैसे हालात बन गए।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही फायद ब्रिगेड भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। जलती एंबुलेंस का कई लोगों ने वीडियो भी बनाया। अब ये वायरल हो रहे हैं। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग से एंबुलेंस पूरी तरह से जल गई।

सपाइयों ने मनाई रविदास जयंती। फोटो संबाद

सपाइयों ने मनाई रविदास जयंती। फोटो संबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें