कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अहिच्छत्र रामनगर में किया रैन बसेरा का शिलान्यास
रामनगर। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने एतिहासिक और पुरातात्विक स्थल अहिच्छत्र रामनगर में रविवार को रैन बसेरा का शिलान्यास किया है। मंत्री ने बताया कि अहिच्छत्र रामनगर जैन मंदिर के परिसर में रैन बसेरा का निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा दो करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। जैन मंदिर प्रबंधक ओमप्रकाश ने बताया कि इसमें एक हाॅल, शौचालय का निर्माण, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए आरओ लगाया जाएगा। साथ ही सामान रखने के लिए ताला वाली अलमारियां बनवाई जाएंगी। इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष विनोद बिहारी जैन, अखिलेश जैन, संजय जैन, सतेंद्र जैन आदि मौजूद रहे। संवाद