फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तैयार हो रही महिला खिलाड़ियों की नई पौध

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खेल प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने में श्री गुरु नानक रिक्खी सिंह कन्या इंटर कॉलेज की मेहनत रंग ला रही है। यहां की छात्राएं खेल के मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। विद्यालय में महिला खिलाड़ियों की ऐसी पौध तैयार हो रही है जो आने वाले समय में प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी। यहां की दो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक, विद्यालय की यह खेल यात्रा सत्र 2017-18 से ही उल्लेखनीय रही, जब 13 छात्राओं ने वाराणसी में हुई राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस सफलता ने छात्राओं के मनोबल को बढ़ाया और विद्यालय में खेलों को लेकर नई ऊर्जा का संचार किया। सत्र 2019-20 में यह सिलसिला आगे बढ़ा। 15 छात्राओं ने राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लिया और 12 छात्राओं ने आगरा में हुई राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सत्र 2022-23 विद्यालय के लिए विशेष रहा। तीन छात्राओं ने प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में, तीन छात्राओं ने प्रदेशीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में, 16 छात्राओं ने प्रदेशीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में, प्रदेशीय क्रिकेट, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
सत्र 2023-24 में भी विद्यालय की खेल उपलब्धियों का ग्राफ ऊंचा रहा। 10 छात्राओं ने राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में, क्रिकेट, ताइक्वांडो, फुटबॉल, एथलेटिक्स और जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। सत्र 2024-25 की शुरुआत भी जीत और भागीदारी के नए रिकॉर्ड के साथ हुई। चार छात्राओं ने राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में, एक-एक छात्रा ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिम्नास्टिक, कुश्ती प्रतियोगिता में, चार ने क्रिकेट में, 10 ने हॉकी में, 16 ने नेहरू कप और चार ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में लखनऊ में प्रतिभा दिखाई। इन सफलताओं का असर यह है कि विद्यालय की छात्राओं में भी खेलों के प्रति गहरी रुचि जग रही है। संवाद
विज्ञापन


- स्कूल में खेलों के लिए मिलता है बेहतर माहौल

यहां हमें तकनीकी प्रशिक्षण तो मिलता ही है, बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए लगातार प्रोत्साहित भी किया जाता है। टीम स्पिरिट और अनुशासन सिखाने में यहां का माहौल बेहतरीन है।
- शगुन, राष्ट्रीय जिम्नास्टिक खिलाड़ी


प्रशिक्षकों से लगातार मार्गदर्शन मिलता है। सुव्यवस्थित अभ्यास और अच्छी खेल सुविधाओं की वजह से प्रदर्शन में निरंतर सुधार हो रहा है। स्कूल की टीम हर प्रतियोगिता में प्रतिभाग भी करती है।
विज्ञापन

- राधा कश्यप, राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें