फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक ने दी धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी शख्स को किया गिरफ्तार

Sun, 03 Sep 2023 08:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार थाना हाफिजगंज के गांव खाता निवासी अनस अंसारी द्वारा सोशल मीडिया पर लिखा गया, 'बाबा की मौत मंडरा रही है।' उसके बाद पर लिखा कि बच गया नहीं तो मारा जाता, जिसके बाद सोशल मीडिया का स्क्रीनशॉट लेकर हिंदू संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से कार्यवाही की मांग की थी। 

विज्ञापन


इसके बाद इंस्पेक्टर हाफिजगंज चेतराम वर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट चौकी इंचार्ज नवीन कुमार की तरफ से अनस अंसारी पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जिसमें मुख्यमंत्री को धमकी नहीं दी गई थी। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बताया धीरेंद्र शास्त्री को धमकी दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें