फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गायों के झुंड ने महिला पर किया हमला, हाथ-पैर टूटे

Mon, 09 Mar 2026 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संजय नगर में घुमंतू गायों के झुंड ने एक वृद्धा पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती संजय नगर निवासी 60 वर्षीय भजन देवी ने बताया कि शनिवार शाम वह टहलने के लिए घर से निकली थीं। जब वह बरातघर के पास से गुजर रही थीं तभी एक डेयरी से सड़क पर छोड़ी गईं पालतू गायों का झुंड अचानक सामने आ गया।
गाय उनकी ओर दौड़ पड़ीं और उन पर हमला कर दिया। इससे भजन देवी चोटिल हो गईं। डॉक्टरों ने बताया कि महिला का एक हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया है, शरीर में कुछ और जगह भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन देवी के परिवार ने आरोप लगाया है कि डेयरी संचालक अपनी गायों को सड़क पर यूं ही छोड़ देते हैं, इससे राहगीरों की जान को खतरा बना रहता है। कई और लोगों के साथ इसी तरह के हादसे हो चुके हैं। पुलिस प्रशासन को ऐसे डेयरी संचालकों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें