फरीदपुर। संकल्प पूरा होने पर राम भक्तों ने भगवान श्री राम के लिए चांदी की बनी चरण पादुका समर्पित करने के लिए अयोध्या धाम को रवाना हो गए हैं। उससे पूर्व रविवार की दोपहर दुर्गा मंदिर पर चरण पादुकाओं का बड़े ही विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया गया। चरण पादुका पदयात्रा का कस्बावासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
राम भक्त हरेंद्र गंगवार, सुशील गुप्ता, मोहन गुप्ता, राजेश गुप्ता, नरेश गुप्ता आदि राम भक्तों ने संकल्प लिया था कि अयोध्या में जिस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन जाएगा और उसमें रामलला विराजमान हो जाएंगे। तभी सभी राम भक्त उन्हें चांदी की चरण पादुका समर्पित करने के लिए पैदल अयोध्या के लिए जाएंगे और उनके दर्शन करेंगे। यह चरण पादुका पदयात्रा 31 जुलाई को एकादशी के अवसर पर अयोध्या धाम पहुंचेगी। संवाद