फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटे के सराफ दोस्त ने हड़प लिया लाखों का सोना, किला थाने में दूसरे सराफ ने कराई धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला थाना क्षेत्र में दो सराफों के बीच सोने के लेन-देन में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कई लाख रुपये का सोना हड़पने के मामले में किला थाने में सराफ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

छोटी बमनपुरी निवासी संजय रस्तोगी ने रिपोर्ट में लिखवाया कि उनकी सराफा की दुकान है। उनका बेटा शौर्य भी दुकान पर बैठता है। शौर्य के दोस्त बिहारीपुर निवासी अंशदीप यादव की सराफा दुकान शास्त्रीनगर में है। आठ जून को अंशदीप 450 ग्राम सोना उनके बेटे से उधार लेकर गया था। शौर्य ने यह सोना मक्खन लाल, सारंगी ज्वैलर्स, दीप ज्वैलर्स आदि से लेकर दिया था। अंशदीप ने एक सप्ताह के अंदर सोना और मुनाफा देने का वादा किया था। एक सप्ताह बीतने के बाद उसने बहाना बना दिया।
संजय ने बताया कि अंशदीप ने 25 ग्राम सोना और एक लाख रुपये प्रतिमाह पंद्रह माह तक देने का वादा किया। इसका एक एग्रीमेंट भी बनवाकर दिया। पहले महीने बीस ग्राम सोना और एक लाख रुपये दिए। इसके बाद कुछ नहीं दिया। इसके बाद अंशदीप ने सोना लौटाने से मना कर दिया। दोबारा सोना मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। अंशदीप और उसके पिता से इसकी शिकायत की, लेकिन सोना नहीं लौटाया।
विज्ञापन

संजय रस्तोगी ने बताया कि जिन सराफों से सोना लेकर अंशदीप को दिया था, वह भी सोना लौटाने का दबाव बना रहे हैं। इस वजह से उनका बेटा शौर्य मानसिक तनाव में आ गया है। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि सराफ की दी गई तहरीर के आधार पर किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें