फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अश्लील फोटो वायरल कर तोड़वा दी युवती की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर युवक ने उसकी शादी तोड़वा दी। यह देख लड़के वालों ने शादी करने से मना कर दिया। युवती के पिता ने फरीदपुर नगर के मोहल्ला परा निवासी राज बहादुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि उसने बदायूं जनपद के एक गांव में अपनी बेटी की शादी तय की थी। पांच मई को बरात आनी थी। लड़के वाले बरात नहीं लाए। बरात न लाने का करण जानकारी की तो पता चला कि फरीदपुर नगर के मोहल्ला परा निवासी राज बहादुर ने उसकी पुत्री के अश्लील फोटो अपने सोशल मीडिया पर स्टेट्स लगाकर उसे बदनाम किया। वायरल फोटो देखकर लड़के वालों ने बरात लाने से मना कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें