फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम की छत पर सजती है शाम को महफिल

Sat, 20 Apr 2024 06:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने वाला नगर निगम अपने ही परिसर की जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पा रहा है। निगम कार्यालय की छत पर ही बड़ी संख्या में शराब और बीयर की बोतल जमा हैं। चर्चा है कि शाम होने के बाद छत पर महफिल सज जाती है। हालांकि नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि कार्यालय की सफाई की जिम्मेदारी मेरी नहीं है।
विज्ञापन


नगर निगम की नई बिल्डिंग चार फ्लोर की है। ग्राउंड फ्लोर पर महापौर और नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों के आफिस हैं। दूसरे और चौथे फ्लोर पर निर्माण कार्य चल रहा है। तीसरे फ्लोर पर निगम में आने वाली शिकायतों का कंट्रोल रूम है। छत पर निगम की ओर से निगरानी के लिए कोई गार्ड नहीं बैठाया जाता है। शाम छह बजे के बाद नगर निगम के सभी विभाग बंद हो जाते हैं। चर्चा है कि इसके बाद यहां पर अलग-अलग महफिल सजने लगती हैं। यह महफिल रात नौ बजे तक चलती है। इस बात से अफसर भी बेखबर हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. भानू प्रकाश से छत की साफ-सफाई के संबंध में पूछा गया, तो उनका कहना है कि यह मेरी जिम्मेदारी नहीं है, वहां का रखरखाव और साफ-सफाई पता नहीं किसके पास है। कहा कि मेरा ऑफिस अभी उसमें शिफ्ट नहीं हुआ है। जब शिफ्ट होगा तब जिम्मेदारी मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें