फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोशाला में अव्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने मंगलवार को महेशपुर शिवसिंह की वृहद गोशाला का मंगलवार को निरीक्षण किया। गोवंशों की दशा देखकर सीडीओ ने संचालक से नाराजगी जताई। उन्होंने अव्यवस्थाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। साथ ही अतिरिक्त सफाईकर्मी व अतिरिक्त पौष्टिक चारा भेजने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लाॅक क्षेत्र भोजीपुरा के गांव महेशपुर शिवसिंह की गोशाला इन दिनों दुर्दशा का शिकार है। गोवंशों को भरपेट चारा न मिलने, गंदगी में रहने, उनकी देखभाल ठीक ढंग से न होने पर पिछले करीब तीन दिन में आठ गोवंश दम तोड़ चुके हैं। मंगलवार को भी नन्हा गोवंश सीडीओ के आने से पहले ही मर गया। सीडीओ ने गंदगी और गोवंशों की कमजोर हालत देख नाराजगी व्यक्त की। गोशाला संचालक बाबा जयदेव शास्त्री को बुलाया तो वह शहर गए हुए थे।
गोशाला में गंदगी और गोवंशों की दुर्दशा देखकर सीडीओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने केयर टेकरों को निर्देश दिया कि साफ-सफाई रखें। बीमार गोवंशों को अलग रखें। पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अजय वर्मा को निर्देश दिया कि बीमार गोवंशों का नियमित उपचार किया जाए। सीडीओ ने बताया कि कमजोर गोवंशों को अतिरिक्त पौष्टिक चारा दिए जाने व मच्छरों से सुरक्षा के लिए ग्राम निधि से फाॅगिंग मशीन खरीदने के निर्देश दिए हैं। सफाई के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को लगाने के लिए बीडीओ भोजीपुरा शिरीष वर्मा को निर्देश दिए हैं। गोवंशों की दुर्दशा को लेकर चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। जांच में कमी पाई गई तो ट्रस्ट से गोशाला छीन ली जाएगी। सीडीओ ने बताया कि बुधवार को व्यवस्था परखने वह आएंगी। इस अवसर प्रधान प्रेमजीत सिंह धनखड़, सचिव अतुल सक्सेना भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें