शाही। केरा-सोरहा मार्ग पर बृहस्पतिवार रात फाइनेंस कंपनी के सेल्स कलेक्शन कर्मचारी विजयपाल को लूट लिया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे दिखाकर उनका बैग छीन लिया। बैग में 25 हजार रुपये नकदी, दो मोबाइल फोन और एक टैबलेट था। इसके अतिरिक्त, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस आदि दस्तावेज भी थे। विजयपाल धौराटांडा से घर लौट रहे थे। लघुशंका के लिए स्कूटी रोकने पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। देर रात तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा सका है। मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।