फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसे में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। पांच दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए किसान की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए बरेली भेज दिया है। उसकी मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पंडरी गांव के इतवारी लाल कश्यप खेती करते थे। इन दिनों उनके घर का निर्माण कार्य चल रहा था। पांच दिन पूर्व वह मकान के निर्माण केे लिए निर्माण सामग्री लेने के लिए कुंडरा कोठी गांव जा रहे थे कि गेलाटांडा गांव के पास सामने से आती एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर घायल हो गए। उनका बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें