फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली क्लब मैदान पर लगेगा दशहरा मेला, आतिशबाजी से होंगे नीब करोरी बाबा के दर्शन

Sat, 17 Oct 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोटरी क्लब बरेली साउथ की ओर से 40वें दशहरा मेले का आयोजन 23 से 25 अक्तूबर तक बरेली क्लब मेला मैदान पर किया जाएगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, लंका दहन और रावण दहन के साथ-साथ कई आकर्षक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

रोटरी भवन में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में मेला डायरेक्टर अंकुर बंसल ने बताया कि 23 अक्तूबर को फैंसी ड्रेस और डांस बरेली डांस सोलो, 24 को वॉइस ऑफ बरेली गायन और ग्रुप डांस प्रतियोगिता होगी। 25 को बेस्ट कपल और मेला क्वीन प्रतियोगिताएं होंगी। क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल ने बताया कि 23 को मुंबई की सिंगर प्रेरणा रावत और एवी डांस ग्रुप, 24 को इंडियन आइडल फेम सिंगर भारती गुप्ता और 25 को रहनुमा बैंड अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
मेले में तीनों दिन आतिशबाजी का मुकाबला होगा। 24 को लंका दहन और 25 को रात साढ़े दस बजे रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। साथ ही बाबा नीब करोरी के दर्शन भी कराए जाएंगे। मेले में 12 बड़ी एलईडी स्क्रीन, किड्स जोन और विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। वार्ता के दौरान संदीप मेहरा, डॉ. रवि मेहरा, शिशिर पांडे, नयन अग्रवाल, अनुराग गोयल, अनुपम कपूर, दिनेश चंद खंडेलवाल, अनुराग गोयल, राकेश धीरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें