गैंगरेप की पीड़ित महिला से मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले दरोगा का एसएसपी आरके भारद्वाज ने 15 दिन का वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं।
थाना शाही इलाके की एक गैंगरेप की पीड़ित महिला से वीरपाल और उसके साथियों ने गैंगरेप किया था। महिला से दरोगा रघुवीर सिंह ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराने के लिए बीस हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। महिला ने बातचीत को टेप करके दरोगा के आडियो को सार्वजनिक करके एसएसपी से भी शिकायत दर्ज कराई थी। मामला सुर्खियों में आने पर एसएसपी ने मामले की जांच सीओ बहेड़ी को सौंपी थी। सीओ ने आडियो टेप सुनने के बाद पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान महिला के आरोप सही पाए गए। इस पर एसएसपी आरके भारद्वाज ने गुनहगार दरोगा का पंद्रह दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं। एसएसपी की इस कार्रवाई से थानों में हड़कंप मचा हुआ है। विवेचक पीड़ितों से फोन पर बात करने से कतरा रहे हैं।