फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर मार्ग पर बनेगा पुल, 40 करोड़ खर्च होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आर्मी की गरुड़ डिवीजन और जाट रजिमेंट सेंटर को जोड़ने के लिए शाहजहांपुर मार्ग पर पुल बनेगा। इसे लेकर आर्मी, नगर निगम, सेतु निगम और परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पुल के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर मार्ग के एक और गरुड़ डिवीजन और दूसरी ओर जाट रेजिमेंट सेंटर हैं। तमाम गतिविधियों के लिए दोनों को सड़क पार कर एक-दूसरे के परिसर में जाने में दिक्कत होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुल का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पुल के निर्माण पर 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुल निर्माण की जिम्मेदारी सेतु निगम को दी गई है। पुल करीब 600 मीटर लंबा होगा। निर्माण के दौरान इस मार्ग का यातायात किस मार्ग पर डायवर्ट होगा, इसकी भी जल्द योजना बनाई जाएगी। नगर निगम ने पुल निर्माण के लिए एनओसी भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें