फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच दिन तक शहर पर तनेगी कोहरे की चादर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ से शहर में प्रवेश कर रही पहाड़ों की सर्द हवा से पारा में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अब मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक शहर में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

सात दिन बाद मंगलवार को दिन के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने सप्ताह भर में दो डिग्री तक गिरावट का अनुमान जताया है। मौसम विभाग से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो 19 नवंबर से अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री दर्ज हो रहा था।
मंगलवार को धूप निकली लेकिन धुंध मंडराती रही। वहीं, पहाड़ों की सर्द हवा से धूप बेअसर रही। एक डिग्री लुढ़ककर 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, शाम पांच बजे से ही अंधेरा छाने लगा। न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार तक पारा में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज होने का अनुमान है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


24.3
11.8
हल्की धूप निकलेगी। सुबह-शाम कोहरा छाएगा।
सूर्योदय 6:44
सूर्यास्त 5:16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें