फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिहार की युवती का कराया धर्म परिवर्तन, संरक्षित पशु का मांस खिलाया

Fri, 07 Jun 2024 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिहार की युवती के साथ बहेड़ी निवासी आरिफ ने दिल्ली में राना नाम बताकर दोस्ती की और फिर बहेड़ी ले आया। बरेली की एक दरगाह में उसका धर्म परिवर्तन कराने के बाद संरक्षित पशु का मांस खिलाया। इसके बाद उससे जबरन निकाह किया। वह गर्भवती हो गई तो ससुरालवालों ने गर्भपात करा दिया। आरोप है कि देवर ने दुष्कर्म किया। युवती ने एसएसपी से शिकायत की। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बिहार निवासी युवती ने बृहस्पतिवार दोपहर एसएसपी कार्यालय में अपनी आपबीती सुनाई। बताया कि वह दिल्ली की एक फैक्टरी में काम करती थी। वहीं बहेड़ी निवासी आरिफ भी काम करता था। आरिफ ने उसे अपना नाम राना बताया। दोस्ती प्यार में बदल गई तो आरिफ उसे अपने साथ बहेड़ी अपने घर ले आया। यहां उसे आरिफ की हकीकत पता लगी। आरिफ उसे जबरन बरेली लाया और यहां एक दरगाह में धर्म परिवर्तन कराया गया। उसे संरक्षित पशु का मांस खिलाया गया। फिर आरिफ ने उससे निकाह कर लिया।

देवर बोला- बिहार की है, तेरी लाश भी नहीं पहचानेगा कोई
- युवती ने बताया कि इस दौरान वह गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया। आरोप लगाया कि चार जून को उसका पति घर पर नहीं था। तब देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो देवर ने कहा कि बहेड़ी थाना क्षेत्र में अज्ञात लड़कियों की लाशें बहुत मिलती हैं। यहीं हत्या करके तेरी लाश फेंक देंगे, पहचान भी नहीं होगी। पीड़िता के मुताबिक वह बहेड़ी थाने गई तो वहां उसे भगा दिया गया। पीड़िता ने आरिफ के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने कहा कि आरोप सही हैं तो आरिफ और उसके देवर के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें