फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन में आरक्षण नियमों का हो रहा पालन

Sat, 26 Jul 2014 05:31 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में भले ही पहले ही अनारक्षित श्रेणी के दाखिले हो रहे हों, लेकिन सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन में भी आरक्षण नियमों को लागू किया गया है। हर कॉम्बिनेशन में पचास-पचास फीसदी सीटें बांट दी गई हैं।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में पहले सिर्फ अनारक्षित श्रेणी की कटऑफ जारी होने के बाद केवल उसके ही प्रवेश होने से आरक्षित श्रेणी के विद्यार्थी भ्रमित हैं। उन्हें लग रहा था कि पहले अनारक्षित श्रेणी के दाखिले होने की वजह से अच्छे सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन अनारक्षित श्रेणी के ही पास चले जाएंगे। आरक्षित श्रेणी को मन मुताबिक कॉम्बिनेशन नहीं मिल पाएंगे। लेकिन, आरक्षित श्रेणी के विद्यार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बरेली कॉलेज ने सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन में पचास-पचास फीसदी के हिसाब से सीटें अलग कर दी हैं। उसमें भी पचास फीसदी अनारक्षित और पचास फीसदी आरक्षित श्रेणी की सीटों के विभाजन से ही विषय दिए जा रहे हैं। कई विद्यार्थी इसको लेकर बरेली कॉलेज में पूछताछ भी कर चुके हैं कि ऐसा तो नहीं कि उनके विषय अनारक्षित को मिलें और उन्हें अच्छे विषय न मिल पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें