फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग परीक्षण जानकारी देने वाले को मिलेगा ईनाम

Tue, 01 Jul 2014 05:33 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली (ब्यूरो)। लिंग परीक्षण करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ कमिश्नर के. रविंद्र नायक ने गोपनीय तरीके से बड़ा अभियान चलाने की रणनीति बनाई है। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जिसमें विश्वासपात्र अधिकारियों को शामिल किया गया है। ऐसे परीक्षण की जानकारी देने वालों को ईनाम देने की योजना को मंडल में नये सिरे से लागू किया गया है। कमिश्नर ने बताया कि सूचना देने वालों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर रंगे हाथ पकड़वाने वाले को एक हजार से लेकर 5000 रुपये तक का ईनाम दिया जाएगा। उन्होंने ऐसी सूचना देने वालों से अनुरोध किया है कि लिंग परीक्षण करने वाले सेंटरों में पूरी प्रक्रिया की वीडियो क्लिप बना लें या फोटो कर खींच लें, ताकि कार्रवाई में सहूलियत रहे। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें