फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गोली लगने से मौत की जांच दरोगा को

Tue, 17 Jun 2014 05:32 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर के मोहल्ला बक्सरिया में पति के फुफेरे भाई महीपाल सिंह फौजी के घर में गोली लगने से मरी महिला की मौत का राज तीसरे दिन भी नहीं खुल पाया। परिवार वाले इस घटना पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। आला अफसरों के कहने पर हल्का दरोगा अजय कुमार सिंह जांच के लिए रवाना हो गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत का मामला गैर इरादतन हत्या की धाराओं में तरमीम भी हो सकता है।
विज्ञापन

दो दिन पहले सिपईया गौटियां निवासी पुष्पा देवी की उसके पति नरेंद्र सिंह के फुफेरे भाई के घर संदिग्ध हालत में सिर में गोली लगने से मौत हो गई। दवा लेने आया नरेंद्र पुष्पा को अपने फुफेरे भाई के घर छोड़कर बाजार चला गया। साढ़े ग्यारह बजे अचानक पुष्पा को गोली लगी और उसने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार वाले गोली ऊपर से चली होने की बात कह रहे थे लेकिन फील्ड यूनिट के मुताबिक गोली ऊपर से नहीं, बल्कि तिरछी साइड से चली थी। अभी तक फील्ड यूनिट की रिपोर्ट फरीदपुर पुलिस को नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्पा की मौत की वजह से सिर के ऊपरी हिस्से में गोली लगना बताया जा रहा है। यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है कि गोली किस साइड से चली है। उधर पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले की जांच गंभीरता से कराने के निर्देश दिए हैं। इंस्पेक्टर विजय राना का कहना है कि परिवार वाले इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुष्पा देवी की मौत की हकीकत भी उन्होंने नहीं बताई है। सोमवार को देर शाम उन्होंने हल्का दरोगा की जांच के लिए रवानगी करा दी है। मंगलवार को दरोगा की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें