बरेली। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से शुरू की गई महिला हेल्पलाइन 1090 की मोबाइल वैन को प्रचार के लिए डीआईजी आरकेएस राठौर ने तीन दिन के लिए बरेली मंगवाया है। मंगलवार को शाम चार बजे पुलिस लाइंस सभागार में इसका प्रदर्शन किया जाएगा। बाद में उसे ग्रामीण इलाकों में ले जाकर महिलाओं को हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह ऐसी हेल्पलाइन है जिस पर महिलाएं कहीं से फोन कर सकती हैं। मदद के लिए पुलिस फोन उठते ही उनके पास पहुंच जाएगी। इस मौके पर फिल्म भी दिखाई जाएगी। कार्यक्रम में रुपांतरण की सदस्य भी हिस्सा लेंगी।