फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक-प्रशासन के बीच होगा सीधा संवाद : डीएम

Tue, 10 Jun 2014 05:34 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवागत जिलाधिकारी संजय कुमार ने रविवार को कार्यभार संभाल लिया है। उनके अनुसार अधूरे विकास कार्य पूरे कराना और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वह प्रशासन और पब्लिक के बीच सीधा संवाद स्थापित कराएंगे। कामकाज में पारदर्शिता और जिले में विकास कार्यों में तेजी लानेे के लिए वह खुद पब्लिक नेटवर्क बनाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि थानों में फरियादों की सुनवाई अनिवार्य होगी। छोटे विवादों को भी नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। बार-बार आने वाली शिकायतों पर खास निगरानी रखी जाएगी। कानून व्यवस्था और विकास कार्यों पर कोई समझौता नहीं होगा। लंबित और चल रहे निर्माण और विकास कार्य तेजी से पूरे कराए जाएंगे। बड़ा बाईपास संबंधी सभी अड़चनें जल्द दूर कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यातायात, सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण आदि जनता से जुड़े मुद्दे अभियान चलाकर हल किए जाएंगे। अधीनस्थों को बेहतर कामकाज करने और फैसले लेने के लिए पूरी आजादी दी जाएगी लेकिन लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वे खुद भी मौके पर निरीक्षण करेंगे। उन्होंने अफसरों को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अवश्य कार्यालयों में मौजूद रहने की हिदायत दी।
वर्ष 2002 बैच के आईएएस संजय कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम और औरंगाबाद, बिहार निवासी हैं। वह रविवार दोपहर पौने एक बजे सीधे कोषागार पहुंचे और ट्रेजरी का चार्ज संभाला। मुख्य कोषाधिकारी पीडी उपाध्याय ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वह सर्किट हाउस पहुंचे और अधीनस्थों की बैठक ली। यहां सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव, एसीएम लक्ष्मी शंकर सिंह, डीएसओ केएल तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट आरके पांडे, जेडी वाईपी सिंह, उद्योग महाप्रबंधक वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें