फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने निभाई दोस्ती, एक चोर गया जेल

Fri, 09 May 2014 05:31 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। आशीष रॉयल पार्क में लोगों ने जिन युवकों को चोरी करते पकड़ा और पुलिस ने छोड़ दिया था उनमें से एक दबाव पड़ने पर आखिरकार पुलिस से दोस्ती का फायदा उठाते हुए पुराने मुकदमे में कोर्ट में सरेंडर करके जेल चला गया। आशीष रॉयल पार्क कॉलोनी वालों के एसएसपी जे रविंद्र गौड़ से मिलने के बाद सीओ सिटी असित श्रीवास्तव ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुधवार की दोपहर आशीष रॉयल पार्क कॉलोनी निवासी डॉ. सीपी गंगवार के घर में खिड़की की ग्रिल काटते दो चोरों को पड़ोसी ने देख लिया था। इनको कालोनी गेट पर पकड़ने के बाद रुहेलखंड चौकी इंचार्ज राजाराम के सुपुर्द किया। उन्होंने चौकी ले जाने के बाद दोनों को छोड़ दिया। इसकी शिकायत मिलने पर एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने चोरों को दुबारा पकड़ने के निर्देश दिए थे। मामले की जांच सीओ सिटी तृतीय असित श्रीवास्तव को दी गई थी। रुहेलखंड चौकी पुलिस ने चोरों को पकड़ने के बजाय बचने का रास्ता बता दिया। चोरों में से एक प्रेमनगर में रहने वाला दीपक वर्मा और दूसरा भोजीपुरा इलाके के खुर्जीपुर गांव निवासी राजेंद्र कश्यप बताया जा रहा है। दीपक के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज है, जिसमें कोर्ट से वारंट जारी हो चुका था। बृहस्पतिवार को दीपक ने उसी मुकदमे में कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। उसका साथी राजेंद्र अभी फरार है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डॉ. सीपी गंगवार कॉलोनी वासियों के साथ एसएसपी से मिले और पूरी घटना बताई जहां से उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लौटा दिया गया। इसमें खास बात यह है कि बृहस्पतिवार दूसरे दिन तक बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
---
बसपा विधायक ने जताई नाराजगी
बसपा विधायक वीरेंद्र सिंह ने इस मामले में फोन पर एसएसपी से बात की। उन्होंने कहा कि शहर में हत्या, लूट, चोरी की लगातार वारदातें हो रही हैं। इससे सबक लेने के बजाय पब्लिक द्वारा पकड़े अपराधियों को पुलिस छोड़ दे रही है। उन्होंने चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों के कारण ही अपराध बढ़ते हैं और लोगों का पुलिस से भरोसा कम होता है।
----
एक मुल्जिम कोर्ट में सरेंडर करके जेल चला गया। दूसरे को पकड़ने के लिए शुक्रवार दोपहर तक का समय चौकी इंचार्ज को दिया गया है। - राजीव मल्होत्रा, एसपी सिटी
विज्ञापन

---
मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ की गई। उसके बाद चौकी इंचार्ज के बयान दर्ज किए। अभी तक की जांच में इतना पता चला है कि चौकी इंचार्ज निजी गाड़ी में दोनों युवकों को लेकर थाना बारादरी जा रहे थे। जगतपुर में दोनों पीछे की खिड़की खोलकर भाग गए। - असित श्रीवास्तव, सीओ सिटी तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें