बरेली। नगर निगम में रविवार को दफ्तर खोलने पर हुए विवाद के बाद अफसरों ने निर्देश दिया है कि अब नगर निगम का कोई भी विभाग किसी अवकाश में नहीं खोला जाएगा। अवकाश में दफ्तर खोलने पर कर्मचारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
अफसरों ने बेलदार पद पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भूपेंद्र को निर्माण में तृतीय श्रेणी लिपिक की जिम्मेदारी दे रखी है। भूपेंद्र ने रविवार को दफ्तर खोलकर फाइलें इधर-उधर की थीं। भूपेंद्र से नदौसी जमीन की फाइल गायब होने के मामले की पूछताछ चल रही है। किसी ने मेयर को फोन कर अवकाश के दिन दफ्तर से जमीन से जुड़ी फाइलें गायब करने का शक जताया था। इस पर मेयर ने एक्सईएन को मौके पर भेजा था। इस घटना के बाद सोमवार को नगर निगम प्रशासन ने निर्माण, राजस्व, लेखा, स्वास्थ्य और जलकल विभागों को अवकाश के दिन न खोलने के सख्त निर्देश जारी कर दिए।