बरेली। महानगर बस सेवा शुरू करने में अतिक्रमण बड़ी समस्या साबित हो रहा है। हजियापुर में बनने वाले बस अड्डे की जमीन पर कबाड़ियों व अन्य लोगों ने कब्जा कर रखा है। हालांकि अतिक्रमण समाप्त कराने के लिए नगर निगम ने रणनीति बना ली है, चुनाव आचार संहिता हटते ही सिटी बस अड्डे की प्रस्तावित जमीन से अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अधिशासी अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि यदि जरूरी हुआ तो पुलिस की मदद से सिटी बस अड्डे की जमीन से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।